जिले में नौकरी लगाने के नाम पर बहुत बड़ा खेल चल रहा,, बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ।।,,,,,पूछता है गरियाबंद,, क्या होगा इनका भविष्य,,,,

हेमंत तिवारी की कलम से,,,,,,
गरियाबंद (राजिम) गरियाबंद जिले के एक विभाग में नौकरी लगने के नाम पर लगभग सैकड़ो युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखाधड़ी किया जा रहा है बेरोजगार युवाओं को पहले तो नौकरी लगने के नाम पर उनसे डेढ़ लाख से लेकर ढाई लाख रुपए की वसूली की गई है ।जिसमे जिले सहित अन्य जिले के भी बेरोजगार भी शामिल है। और आगे इनके भविष्य का कोई अता पता नही है।तो ऐसे में में इन बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है।

नौकरी के इस खेला में सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के एक बड़े नेता सहित संबंधित विभाग के अधिकारी तथा गरियाबंद आसपास के छूट भैया नेता सहित छुरा अंचल का एक पत्रकार का नाम भी सामने आ रहा है। साथ ही विभाग में एक कार्यरत एक बाबू,चपरासी एक शिक्षक सहित एक पूर्व सरपंच और भी बहुत लोग शामिल है।जो इस खेल में बेरोजगार खोजने का काम किया है और सीधा दलाली कर लाखों रुपया वसूलकर विभाग के अधिकारी तक पहुंचाया गया है।और अधिकारी के माध्यम से नेताओ तक बंदर बाट किया गया है।कुल मिलाकर देखा जाए तो इन बेरोजगारों से लगभग तीन से चार करोड रुपए की उगाही ही गई है। बेरोजगार युवा वर्तमान में ड्यूटी कर रहे हैं जिन्हें अभी तक वेतन भी नहीं मिला है वह अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित है जब उनसे मुलाकात कर पूछा गया तो उन्होंने अपने दर्द बताएं साथ विभाग के अधिकारी से भी इस मामले में जब बात की गई तो उनका कहना है कि आप बोलेंगे तो मैं कल ही सबको निकाल दूंगा और इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है और भी बहुत बड़े बड़े लोग जुड़े हुए हैं।आप उनसे बात करे ,,,पर बड़ा सवाल जब आप इस खेल में शामिल नहीं तो आपके विभाग में महीनो से कैसे नौकरी कर रहे हैं ये लोग,,पूछता हैं गरियाबंद ,,इस प्रकार बेरोजगारों का साथ हुए इस खेला को जिले के सबसे बड़ा स्कैम के रूप में देखा जा रहा है जिसमें लगभग सैकड़ो युवक का भविष्य बर्बादी की ओर दिख रहा है क्योंकि ये युवा दलालों को पैसा देने के लिए या तो आपकी जमीन गिरवी रखे हैं या फिर अपने बीबी के जेवर गहने या फिर ब्याज में पैसा लेकर दिए हैं ऐसे में अगर उनकी नौकरी सुरक्षित नहीं है तो इनका पैसा वापस करने की जिम्मेदारी किसकी होगी बहर हाल इस मामले को लेकर न्यूज़ 24 कैरेट के पास पूरी जानकारी है जो आने वाले समय में नाम सहित इस पूरे मामले का भंडा फोड़ किया जाएगा ।

इस मामले का भंडाफोड़ होने के बाद फिर वही सवाल ,, तेरा क्या होगा कालिया ,,वाला डायलॉग फिर एक बार सबके सामने आएगा ।नौकरी कर रहे युवा बहुत ही कम इस मामले में बोलने को तैयार है। तथा संबंधित परिवार वालों को भी किसी को कुछ भी खास कर पत्रकारों को बताने के लिए मना कर दिया गया।पर कुछ ने नाम ना छापने के शर्त पर पूरी कहानी बताई । मामले को बिगड़ता देख विभाग प्रमुख में अपने कर्मचारियों की बैठक लेकर पत्रकारों से दूर रहने की हिदायत दी है।हैरत की बात है कि बिना कागजात दिए महीनो से नौकरी कर रहे इन युवाओं का भविष्य क्या होगा। इस खेला में परत दर परत सबका राज खोला जाएगा। और इस फिक्चर में बहुत सारे किरदार है जिनका चेहरा बेनकाब किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *