दुर्ग। भाई बहन के प्रेम के प्रतीक का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को पूरे देश में मनाया गया। इस पावन अवसर में छत्तीसगढ़ के धरोहर भोजली महोत्सव का आयोजन लोधी पारा रानी अवंती बाई चौक जिला दुर्ग के ग्राम चीचा में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घनश्याम वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छ.ग लोधी समाज ने कहा की मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे घर और पूरे छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मिला। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर में हमारे छत्तीसगढ़ धरोहर भोजली महोत्सव, के कार्यक्रम में बहन यशोदा वर्मा विधायक खैरागढ़ एवं लोधी समाज के महिला प्रदेश अध्यक्ष बहन दशमत जंघेल तथा कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो बहनों ने मेरे कलाई में राखी बांधी मैं दोनों बहनों के एवं समाज के बहनों की सम्मान और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हूं और सभी बहनों को धन्यवाद दिये इसी तरह प्यार दुलार बनाये रखें।
