पाटन। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेजेस घुघुवा(क)में SMDC अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य कृष्णा प्रहरी, गंगाराम साहू, प्रशांत शर्मा, गिरधारी साहू, मनोज सेन, रवि साहू एवं समस्त शाला स्टाफ एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

