उतई. प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण में आज दोपहर तक 6 कोरोना पाजेटिव मरीज मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प्प मच गया। विधानसभा के एक मात्र नगर पंचायत उतई में 2 कोरोना पाजेटिव मिला। पॉजिटिव मरीज की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की है। दोनों मरीजो को अस्पताल में शिप्ट किया गया है।मरीजो के कांटेक्ट में आने वालों का ट्रेस किया जा रहा है।
पाजेटिव केश मिलने के बाद नगर के व्यापारियों में हड़कम्प्प मच गया। दिन भर शोसल मीडिया में ग्राहकों से मास्क लगाकर आने साथ ही सोशल डिस्डेन्स का पालन करने का निवेदन करते रहे। एक पाजेटिव मरीज किराना व्यवसायी था। उतई के मोना रेस्टोरेंट उतई के पास से कन्या हाई स्कूल तक कन्टेमेन्ट जोन घोषित,यह मार्ग 14 दिनों के लिये सील कर दिया गया है।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत-बोरीगारका में चार कोरोना पॉजेटिव पाया गया है। जिसमे 3 महिला और 1 पुरुष है। महिलाओं में बोरीगारका रोजगार सहायक और आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरिगारका में इंदौर से आये हुये एक युवक को कोरेण्टाइन किया गया था। कोरेण्टाइन में रह रहे युवक का रिपोर्ट भी पाजेटिव आया है। जिस दिन युवक का कोरोना टेस्ट हुआ था। उसी दिन तीनो महिलाओं ने भी अपना टेस्ट करवाया था। सभी मरीजो को इलाज के लिये कोविड अस्पताल ले जाया गया है।

बोरिगारका में कोरोना के 4 पाजेटिव मरीज मिलने के बाद आस पास ले गावों में भी दहशत है। सभी गावों के सरपंचों ने अपने अपने गावों में।मुनादी करवा कर लोगो को कोरोना के प्रति सतर्क रहने मास्क लगाने और सोशल डिस्डेन्स का पालन करने सहित हाथों को बार बार साबुन से धोने का अपील किया। उतई पुलिस द्वारा बोरिगारका के प्रवेश में बेरिकेट लगाया गया है।
