जनहित के कार्यों पर खरे उतर रहे है मुख्यमंत्री बघेल, सड़क निर्माण के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति प्रदान करने के लिए हृदय से धन्यवाद – अशोक साहू

पाटन । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के गृह विधानसभा क्षेत्र के पाटन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें अब चौड़ी एवं चमचमाती नजर आएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौड़ीकरण के लिए करोड़ों रूपये की सौगात दी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़कें तो है लेकिन कुछ क्षेत्र के सड़के जीर्ण शीर्ण थे। अब इन सड़कों की संधारण के साथ चौड़ीकरण से रोड मजबूत एवं आवागमन में विस्तार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी सदैव जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व जनता की मांग को पूरा कर रहें है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने आगे कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण होने से आवागमन सुगम एवं सुविधाजनक होगा। रोड के बन जाने से व्यापारी आसानी से विभिन्न गॉवो तक पहुंच सकेंगे जिससे व्यापार व व्यवसाय में वृद्धि होगी साथ ही ग्रामीण जन व्यापार केंद्रों तक सुविधापूर्वक जा सकेंगे। जनहित के कार्यों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खरे उतर रहे है।

सड़क निर्माण के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति प्रदान करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बलदाऊ भाले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति दुर्गा कमलेश नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, जोन प्रभारी रूपेन्द्र शुक्ला, जयश्री जवाहर वर्मा, संजय यदु,अश्वनी साहू, यशवंत वर्मा, ललित सिन्हा, सभापति रमन टिकरिहा, सभापति दिनेश साहू, अजय तिवारी, युथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, जनपद सदस्य अंशु रजक, भेदप्रकाश वर्मा, राजेश ठाकुर,योगेश्वर वर्मा,भेष आठे, अमित अग्रवाल, किशोर चंद्राकर, उमाशंकर निर्मल सहित सभी क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *