पतोरा सरपंच अंजिता गोपेश साहू नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में होंगी शामिल

पाटन। 15अगस्त 2024 स्वतन्त्रता दिवस समारोह में नई दिल्ली महिला जनप्रतिनिधियों को पति सहित आमंत्रित किया गया है। जिसमें दुर्ग जिला के जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा सरपंच श्रीमती अंजिता गोपेश साहू दिल्ली आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर विशेष अतिथि शामिल होंगी। श्रीमती अंजिता साहू के अलावा छत्तीसगढ़ के 6 और महिला जप्रतिनिधियों को स्वतन्त्रता दिवस समारोह में शामिल होने नामांकित किया गया है।

14 अगस्त नई दिल्ली स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन पंचयतीयराज में महिला नेतृत्व में केंद्रीय पंचयतीयराज मंत्री ललन सिंह एवं राज्यमंत्री प्रो. एस.पी.सिंह बघेल के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान किया जाएगा जिसमे पतोरा सरपंच अंजीता साहू का भी सम्मान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *