पाटन । पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा आज स्पंदन कार्यक्रम में थाना पाटन पहुँचे । जहां आईजी ने पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण किया । थाना पाटन में बने नवीन थाने का भी निरीक्षण किया ।इसके साथ ही स्पंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। स्पंदन कार्यक्रम की शुरुवात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले ने किया ।
कोरोना काल में कर्मचारियों में बढ़ते हुए तनाव को देखकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।आईजी विवेकानंद सिन्हा ने सभी पुलिस कर्मचारियो को मोटिवेट करते हुए कहा कि संवाद से सभी समस्याओं का हल सम्भव है किसी भी कर्मचारियों की कोई भी तनाव हो अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारी से संवाद करे। उस मामले को साझा करने से ही उसका समाधान निकलेगा। आपस में सहयोग का वातावरण विकसित करने खेल संबंधी क्रियाकलापों को बढ़ावा देने अपनी समस्याएं को साझा करने की बात कही । वह स्वयं सप्ताह में समय-समय पर थाने के स्टाफ के साथ अनौपचारिक मीटिंग आयोजित कर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर तथा उनके समाधान को लेकर स्पंदन कार्यक्रम के तहत चर्चा करते रहे तथा उनके निराकरण के लिए स्वयं तथा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी कराएं। ।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश गिरेपुन्जे, थाना अमलेश्वर प्रभारी विजय सिंह ठाकुर, थाना पाटन शिवानद तिवारी ,थाना रानीतराई सीताराम ध्रुव, उतई थाना प्रभारी सतीश पुरिया एवं अन्य पुलिस के स्टाफ उपस्थित थे ।
