पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम  ने स्पेन को 2 -1 से हरा कर कांस्य पदक जीत लिया है। पेरिस ओलंपिक खेलों में भारत का कुल चौथा कांस्य पदक है। भारत से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए, जबकि स्पेन से मार्क मिरालेस ने इकलौता गोल किया।

मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम ने लगातार आक्रमण किए। इसके परिणामस्वरण मैच के छठे मिनट में सुखजीत सिंह मैदानी गोल करने से चूक गए। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में असफल रही।दूसरा क्वार्टर के दौरान मैच के 18वें मिनट में मार्क मिरालेस ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग दिया।दूसरे क्वार्टर के समापन से कुछ सेकेंड पूर्व भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल कर दिया।

मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा देखने को मिला। इस बीच भारत ने कुछ मैदानी गोल करने के असफल प्रयास किए।मैच के 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कार्नर पर जोरदार गोल किया और भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी।मैच के चौथे और आखिरी क्वार्टर में स्पेन की टीम ने लगातार आक्रमण किए। दूसरी तरफ भारतीय गोलकीपर श्रीजेश और डिफेन्स ने शानदार बचाव किया और मैच में कोई गोल नहीं होने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *