पाटन। तहसील सतनामी समाज पाटन के अंतर्गत सेलुद परिक्षेत्रीय सतनामी समाज की बैठक सतनाम भवन सेलुद में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक की शुभारम में सर्व प्रथम परमपूज्य गुरुघासी दास बाबा की जैतखाम में पूजा अर्चना के बाद परिक्षेत्रिय सतनामी समाज सेलुद अंतर्गत 21 गांवो की सामाजिक संगठन के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही आने वाले समय में सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करने की अपने अपने विचार बैठक में उपस्थित लोगों ने रखा। इस बीच बैठक में उपस्थित सामाजिक लोगो ने लगभग एक वर्ष से रिक्त पद परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से चयन करने बात बैठक हुई। इसके बाद बैठक में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुर्रे को फिर से सामाजिक जिम्मेदारी सौंपने की सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। इस अवसर विशेष रूप से रानितराई परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के अध्यक्ष भोलेश्वर चंदनिहा , जामगंव आर के पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष भक्तुराम गायकवाड , रानितराई परिक्षेत्रिय सतनामी समाज के सचिव नरोत्तम बांधे , गणेश देशलहरे , सेवा लाल आनंद , चेतन जोशी , पुनीत कुर्रे , राजा राम बांधे , सहित अन्य सामाजिक लोग उपस्थित थे।
दिलीप कुर्रे निर्विरोध बने सेलूद परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के अध्यक्ष
