खबर हेमंत तिवारी
पाण्डुका– उप स्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरकड़ा में शिशु संरक्षण माह-२०२४ का शुभारंभ किया गया जिसमें जनपद सभापति छुरा बुंदा साहू ने 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया और साथ में 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप वितरण किया जिसमे सभापति ने मौसम को देखते हुए बच्चो एवं माता को हरी ,पोषक तत्व व गर्म भोजन करने की सलाह दी साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए वायरल फीवर,टाइफाइड,मलेरिया जैसे बीमारी को देखते हुए बचाव एवं घर की अच्छी साफ सफाई रखने के बारे में सलाह व जानकारी दी इस मौके पर सास-बहू सम्मेलन आयोजन भी किया गया

जिसमें हितग्राहियों को परिवार नियोजन छोटा परिवार सुखी शाषन द्वारा मिल रही लाभ को देखते हुए बच्चो को अच्छी शिक्षा दिलाने की बात भी कही और परिवार नियोजन के अंतर्गत स्थाई-अस्थाई साधनों के बारे में अवगत कराया, जिसमे सास बहू ग्रामीण सभी को उपहार के साथ एक पौधा वितरण किया गया जिसे लगाने के बाद उसकी अच्छी देख रेख कर पुत्र की तरह बड़े करने की बात भी कही गयी जिसमें सरकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य संयोजक क्षमा निर्मलकर एवं प्रशांत साहू समस्त मितानिन ग्रामीण महिलाएं उपस्तिथ थे। इसी तरह पांडुका अंचल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभाग के कर्मचारी अधिकारी सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।।
