दुर्ग,,, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की प्रतिभा सम्मान समारोह 18 जुलाई 2024 को कल्याण महाविद्यालय सेक्टर-07 के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल जी सांसद दुर्ग, अध्यक्ष डॉ. अरूणा पल्टा कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्याल, दुर्ग एवं विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश पाण्डे पूर्व छ.ग. विधानसभा अध्यक्ष, रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर भिलाई, ललित चन्द्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण तथा मंच में भूपेन्द्र कुलदीप माननीय कुलसचिव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, एन.एस.एस. समन्वयक डॉ. आर. पी. अग्रवाल तथा खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियो द्वारा मां सरस्वती की दीप प्रज्वलित कर पुजा अर्चना की गयी तत्पश्चात् समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ, छायाचित्र प्रदान कर व गमछा पहनाकर माननीय कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं खेल संचालक डॉ. दिनेश नामदेव द्वारा सम्मानित किया गया। हेमचंद यादव वि.वि.दुर्ग के छात्र अभिषेक द्वारा बनाया गया हेमचंद यादव जी का छायाचित्र का अनावरण किया गया। उद्बोधन की कड़ी में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों एवं खेल विभाग के उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों द्वारा समारोह में सम्मानित होने वाले विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी एवं विश्वविद्यालय की खेल विभाग की खेल उपलब्धि की सराहना की गयी। समस्त अतिथियों द्वारा फुटबॉल पुरूष टीम जो कि दक्षिण पूर्वी क्षेत्र अंतर वि.वि. प्रतियोगता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते द्वितीय प्राप्त की थी उक्त टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं 10-10 हजार रूपये नगद राशि चेक के माध्यम प्रदान किये गये इसी तरह हैण्डबॉल महिला टीम जो कि पूर्वी क्षेत्र अंतर वि.वि. प्रतियोगिता उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किये प्रत्येक खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं 10-10 हजार रूपये नगद राशि चेक के माध्यम प्रदान किये गये तथा व्यक्तिगत खेल पुरस्कार के अंतर्गत कु. डी. भाविका अखिल भारतीय अंतर वि.वि. पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र, मेडल एवं आठ हजार रूपये नगद राशि चेक के माध्यम प्रदान किये गये एवं कु. सोनाली यदु अखिल भारतीय अंतर वि.वि. वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र, मेडल एवं आठ हजार रूपये नगद राशि चेक के माध्यम प्रदान किये गये इसी तरह खेलों इंडिया में जूडो प्रतियोगिता में तन्नुरानी साहु को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया

। साथ ही नेशनल युवा उत्सव कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना (पंजाब) में आयोजित ऑन द स्पॉट पेंटिग प्रतियोगिता मे तृतीय स्थान एवं कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अभिषेक शर्मा को विश्वविद्यालय द्वारा दस हजार रूपये नगद राशि चेक के माध्यम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रकार समारोह में कुल 38 खिलाड़ियों को 3,76,000/- रू. पुरस्कार राशि प्रदान किया गया। टीम मैनेजर व कोच डॉ. दिनेश नामदेव, श्री लक्ष्मेन्द्र कुलदीप, पूजा नायक एवं राहुल कुमार भारती को विश्वविद्यालय को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. समन्वयक डॉ. आर. पी अग्रवाल द्वारा एवं आभार प्रदर्शन माननीय कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ाधिकारीगण, प्राध्यापकगण एवं खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम से खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व कल्याण महाविद्यालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।
