रायपुर। एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के वरिष्ठ संरक्षण सदस्य तथा संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अतिरिक्त संचालक डॉ एम एफ कुरैशी सर के जन्म पर संगठन के पौधारोपण अभियान के अंतर्गत फलदार पौधे संस्था परिसर में रोपकर जन्म मनाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने संरक्षण सदस्य डॉ एम एफ कुरैशी सर के सरल स्वभाव महान व्यक्तित्व के धनी तथा संगठन को सही मार्गदर्शन देने वाले गुणों को उजागर किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने अपने चहेते वरिष्ठ संरक्षण सदस्य एवं अतिरिक्त संचालक डॉ एम एफ कुरैशी सर को जन्म दिन पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। डॉ कुरैशी ने जन्म दिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए सभी सदस्यों को आशीर्वाद एवं धन्यवाद दिया तथा एसोसिएशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं एसोसिएशन के पौधारोपण अभियान को सतत जारी रखने की सलाह दी। सदस्यों ने अवगत कराया कि पौधारोपण अभियान में विभिन्न किस्म के पौधे लगाए जिसमें नीम पीपल आम अमरूद एवं जामुन के प्रमुख हैं जो बड़े होकर फल एवं छाया देंगे। इस कार्यक्रम में डॉ साजी चाको डॉ देवांशु प्रसाद कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा उपकोषाध्यक्ष गुलशन कुमार ठाकुर, ज्ञान सेतु पोर्टल के जनक मनोज चंद्राकर हुसैन उल्ला खान ईश्वर सिंह अरूण उर्वशा आदि उपस्थित थे।

