खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,,,,,,,
राजिम राजिम क्षेत्र के ग्राम सिर्रीखुर्द, कु़डेल देवगांव चरभट्ठी अंचल में बीते शुक्रवार शाम से काले बादल ऐसा मेहरबान हुए की अंचल के किसानो की चेहरों में खुशियां ला दी बुंदों की बौछार के साथ रात लगभग 1बजे तक रुक रूक कर जमकर बरसे बादल खेतों में लबालब पानी देख किसानों की चहेरे की मुस्कान वापस आ गया । बता दें कि ग्रीष्म कालीन समय में धान का रबि फसल लगाया गया था उस खेतों में पानी के अभाव में बोवाई संभव नहीं हो पा रहे थे और किसान लंबे समय से पानी के आस में इंतजार कर रहे थे और आज उपर वाले ने इन किसानों की दुःख मानो महसूस कर पानी की ऐसी बौछार की खेतों में लबालब पानी भर गया जहां बोर सुविधा उपलब्ध है उन खारो में बाढ की स्थिति निर्मित हो गए ।

खेतो के मेड के ऊपर से पानी बह रहा तथा कई खेतो में मेडो को अपने साथ बहा कर ले गए। जहां झमाझम बारिश से खेत में जान आ गया तो दूसरी तरफ अब खेतो की पानी निकालने की समस्या उत्पन्न हो गया क्यों की नाली की सफाई नहीं होने एवं खेतों की सतह नाली से नीचे होने के कारण वा समय पर नाली की सफाई नहीं होने से किसानों के खेतों का पानी निकल नहीं पा रहा है

धान की फसल सड़ने की डर सता रहा है लगातार किसानों के मांग के बाद भी नाली की सफाई नहीं होने के चलते खेतों से पानी निकालने की समस्या हो रहे हैं।
