भाजपा मध्य मंडल द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर तैलचित्र में माल्यार्पण कर वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

पाटन।सेवा और राष्ट्रवाद की विचारधारा से ओत-प्रोत राजनीतिक दल “भारतीय जनसंघ” के संस्थापक एवं एक देश एक संविधान के समर्थक, भारत रत्न श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी जी की 119वीं जन्मजयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भाजपा मध्य मंडल के अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, दो प्रधान ,दो निशान नहीं चलेगा का जो नारा दिया था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चरितार्थ करके दिखा दिया। शक्ति केंद्र संयोजक रमेश देवांगन ने कहा कि संपूर्ण जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया गया और भारतीय संविधान संविधान लागू कर दिया गया।इस अवसर पर गौठान में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दूसरे वर्ष के प्रथम कार्यकाल का ऐतिहासिक लेखा-जोखा भी पत्रक के माध्यम से आम जनता को भाजपा मध्य मंडल के अध्यक्ष खेमलाल साहू, शक्ति केंद्र संयोजक रमेश देवांगन एवं भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा बांटा गया।

इस अवसर पर ग्राम सेलूद के सरपंच श्रीमती खेमिन साहू, भोलाराम साहू, राजू देवांगन, कालेश्वर प्रसाद शुक्ला, श्रीमती सुनीता सेन, तामन लाल साहू, मदन लाल वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, यशवंत सेन , धनंजय साहू, सीताराम यादव, अरुण साहू, एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *