गरियाबंद जिला मुख्यालय के डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल से आज कोरोना संक्रमित सभी 11 मरीजो का रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर छुट्टी दिया गया

गरियाबंद.जिला मुख्यलय के कोरोना हॉस्पिटल में कोरोना से संक्रमित उपचार के लिए भर्ती 11 मरीजो का एम्स के द्वारा निगेटिव होने की रिपोर्ट मिलने पर सभी 11 मरीजो को आज छुट्टी दे दिया गया। गरियाबंद जिला मुख्यालय में पिछले माह के 29 और 30 जून को 12 कोरोना से संक्रमित मरीजो की पुष्टि एम्स के द्वारा की गई थी। इस 12 मरीजो की तलाश करने पर 1 मरीज गरियाबंद से धमतरी जिला में चला गया था जिन्हें धमतरी के कोविड हॉस्पिटल में ही भर्ती कराया गया। और बाकी इन सभी 11 मरीजो को विगत 29 तारीख को गरियबन्द के कोविड हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जिन्हें आज शाम को जिला स्वथ्य अधिकारी व
हॉस्पिटल के कर्मचारियों द्वारा खुशी से इन सभी मरीजो के लिए ताली बजा कर छुट्टी दी गई।
वही उक्त 11 मरीज जिन्हें आज छोड़ा गया उन्हें प्रशासन द्वारा आगे 7 दिनों तक होम कोरेन्टीन में रहने का निर्देश दिया गया हैं।इस तरह आज केे दिन गरियाबन्द जिला मुख्यालय के लिए कोरोना के मामले में अच्छा दिन मना जा रहा है और गरियबन्द जिला मुख्यालय में कोई भी कोरोना से संक्रमित मरीज नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *