उप स्वास्थ्य केंद्र भंडेरा में मितानिनों ने वृक्षारोपण किया

देवरीबंगला / स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को ग्राम भंडेरा के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में मितानिनों की पंचायत संकुल बैठक लेकर वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान में सुरेगांव संकुल के मितानिन प्रशिक्षक केशव शर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। मात्र पौधरोपण करने से कुछ नहीं होता है। पौधों की देखभाल, उनकी सुरक्षा के साथ-साथ समय-समय पर खाद-बीज व पानी भी देना आवश्यक है। जब जाकर यह पौधा वृक्ष का रूप लेकर आने वाले समय में आनंद व सुखदायी जीवन प्रदान करता है। वृक्ष के बिना जीवन संभव नहीं है क्योंकि हमें छाया एवं शुद्ध वातावरण के लिए वृक्ष अतिआवश्यक है।पौधरोपण कार्यक्रम में आम, बेल सहित 8 प्रकार के विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में मितानिन व पंच गंगा यादव, दंतेश्वरी देवांगन, चुनिया रात्रे, संतोषी देवांगन व ललिता देवांगन उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *