07 जुलाई को प्रदेश स्तरीय पँचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं आशीर्वाद समारोह रायपुर में

परिवार सहित शामिल होने प्रदेश के समस्त पँचायत सचिव – महेन्द्र साहू*

रायपुर,,, प्रदेश पँचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि 7 जुलाई 2024 रविवार को प्रदेश पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में रखा गया है । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ ग शासन माननीय डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छ ग, विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, अरुण साव उपमुख्यमंत्री, ओ पी चौधरी वित्तमंत्री, विजय बघेल सांसद लोक सभा क्षेत्र दुर्ग सहित मंत्रीगण व विधायक गण भी शिरकत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।07 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला ,ब्लाक मुख्यालय में पँचायत सचिवो द्वारा स्थापना दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष 7जुलाई को पँचायत सचिव पदस्थापना दिवस की अवसर पर प्रदेश स्तरीय भव्य सम्मान समारोह बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में रखा गया है। सचिव दिवस पर सचिव संघ द्वारा जनहित कार्य किया जाता है लेकिन इस बार संयुक्त रूप से पूरे 10485 सचिव भव्य सम्मान समारोह इंडोर स्टेडियम रायपुर में सम्मिलित हो रहे हैं। सचिवों द्वारा जितना कार्य सेवा भावना के साथ किया जाता है, उसके बदले शासन से सभी सुविधाएं नहीं मिल पाती, जिसके वे वास्तव में हकदार है। पंचायत सचिव का एक सूत्री लंबित मांग *”दो वर्ष परीविक्षाअवधि पश्चात शासकीयकरण है”*प्रदेश पंचायत सचिव संघ छग प्रदेश महामंत्री यशवन्त आडिल एवं शेषनारायण चन्द्रवँशी जिला सचिव ने बताया कि सर्वप्रथम 07 जुलाई 2007 को मुख्यअतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी प्रदेश पंचायत सचिव संगठन का सम्मेलन जांजगीर चांपा में उपस्थित होकर पंचायत कर्मी से ग्राम पंचायत सचिव वेतनमान पे ग्रेड का निर्धारण हेतु घोषणा किया गया । इससे पहले पंचायत कर्मी हुआ करते थे। तब से लेकर आज तक पंचायत सचिव प्रतिवर्ष 7जुलाई को सचिव दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *