रायपुर,, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालायीन कर्मचारियो को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने हेतु शीघ्र आदेश जारी करने की मांग,, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव प्रदीप कुमार मिश्र जी के साथ सेवानिवृत कर्मचारीयो में राधेश्याम साहू , भगवान सिंह राजपूत,तीर्थराम यादव , बसंत अवसर, राकेश शुक्ला अभय राम साहू और दशरथ यादव जी के साथ हमारे प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के दूसरे जनदर्शन के कार्यक्रम में अपना पक्ष रखते हुए आवेदन पत्र दिये।प्रदीप कुमार मिश्र जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी विश्व विद्यालय के समस्त सेवानिवृत शिक्षक, अधिकारी, और कर्मचारीगण जो विश्वविद्यालय में सेवारत रहते हुए सातवें वेतनमान के वेतन का लाभ लेते हुए सेवा निवृत होते हैं तब उन्हें सेवानिवृति उपरांत छठवे वेतनमान के आधार पर पेंशन दिया जाता है जबकि सेवानिवृत कर्मचारी सातवें वेतनमान की सौ प्रतिशत पात्रता रखतें हैं।प्रदीप मिश्र जी ने बड़े दुख के साथ विडंबनात्मक तथ्य के साथ बताया कि 31 दिसंबर 2015 के पूर्व किसी भी वर्ग का विश्व विद्यालयीन कर्मचारी सेवा निवृत होता है उसे सातवें वेतनमान के आधार पर पेशन देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है । जबकि ये कर्मचारीगण अपने सेवा काल में कार्य करते हुए सातवें वेतन मान के आधार पर एक भी दिन का वेतन नहीं लिए हैं। जबकि 1जनवरी 2016 से छत्तीसगढ़ शासन ने अपने प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारीयों के लिए सातवें वेतनमान लागू करते हुए उसके समस्त लाभ लेने हेतु आदेश जारी किया हुआ है । इसके साथ ही प्रदेश के निगम, मंडल, आयोग अर्ध शासकीय संस्थाओ के साथ साथ विश्व विद्यालयो के कर्मचारीओ के लिए भी पृथक से आदेश जारी किया हुआ है। लेकिन विश्व विधालय के कर्मचारियो के लिए पृथक से उच्च शिक्षा विभाग / वित्त विभाग द्वारा पेशंन हेतु आदेश जारी नहीं होने से सातवें वेतन मान के आधार पर पेंशन का लाभ लेने से कर्मचारिगण वंचित है। मिश्र जी के साथ राधेश्याम साहू, राकेश शुक्ला, अभयराम साहू, तीर्थराम यादव बसंत अवसर दशरथ यादव आदि की प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य मंत्री जी की जन दर्शन में मुख्य मंत्री जी से निवेदन करते हुएअपना अभ्यावेदन पत्र देते हुए अपना पक्ष रखते हुए विश्व विद्यालयीन कर्मचारियो के लिए शीघ्र पेंशन आदेश जारी करने हेतु मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुये । माननीय मुख्य मंत्री जी के समक्ष प्रतिनिधि मंडल ने अपनी पेंशन समस्या को संक्षिप्त रूप में रखा , मुख्य मंत्री ने सेवानिवृत कर्मचारीओ की समस्याओ को ध्यान से सुना और शीघ्र आदेश जारी किए जाने का आश्वशन देते हुए भरोशा दिलाया प्रतिनिधि मंडल ने उनके द्वारा दिये गये आश्वशन के लीये धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। प्रदीप मिश्र जी ने बताया कि पूर्व में पृथक से वित्त मंत्री ओ, पी, चौधरी के निवास में जाकर सेवा निवृत कर्मचारीओ की अपनी पेंशन समस्या को रखते हुए वित्तमंत्री से शीघ्र आदेश जारी करने हेतु संबंधित विभाग / संबंधित अधिकारियो को विश्व विद्यालय के कर्मचारियो के लिए शीघ्र पेंशन आदेश जारी करने का निवेदन कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री के जनदर्शन में मुलाकात कर विश्वविद्यालायीन कर्मचारियो ने सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने के लिए आदेश जारी करने की मांग रखी
