पाटन.भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख आदर्शों में से एक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल को कटहल का पौधा भेंट किया और साथ में पौधा रोपण किया । इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचा को और मजबूत बनाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। मोनु साहू ने कहा कि मुखर्जी मुखर राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने राष्ट्रीय एकता के प्रश्नों पर कोई समझौता नहीं किया और अपनी बात को स्पष्ट रूप से जनता और सरकार के समक्ष रखा।

