जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भनसुली(के),डिडगा,भरर, रानितराई में पौधरोपण किया

पाटन. पेड़ लगाओ महाभियान के अंतर्गत जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने आज विकासखंड पाटन के ग्राम भनसुली(के),सैनिक ग्राउंड रानीतराई,डिडगा,भरर में पौधरोपण किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा पर्यावरण को संरक्षित करने के।लिये पेड़ लगाना जरूरी है। एक व्यक्ति हर साल एक पेड़ लगाकर उनकी रक्षा करे तो पर्यावरण संतुलित रह सकता है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को हरा भरा और पर्यावरण को संरक्षित करने पातन क्षेत्र के प्रमुख सड़कों के दोनो किनारे वृहद स्तर में पेड़ लगाकर उन्हें सुरक्षित करने कांटा तार भी लगा रहे है। सोमवार को पाटन क्षेत्र के सभी गावों में पौधरोपण कर उन्हें बचाने का संकल्प लिया।

मौके पर जनपद सदस्य रमन टिकरीहा,पूर्व जनपद सदस्य रूपेन्द्र शुक्ला, जनपद सदस्य रूपचंद साहू,ममता ठाकुर,गरिमा भारदीय,तुलसी डहरिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *