बेमेतरा जिले में अब तक 309.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज


बेमेतरा. चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून से 06 जुलाई 2020 सवेरे 8.00 बजे तक की स्थिति में 309.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। सर्वाधिक 405 मि.मी. वर्षा थानखम्हरिया तहसील में तथा न्यूनतम 211 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरला तहसील में 360 मि.मी. वर्षा, बेमेतरा तहसील मे 341 मि.मी. वर्षा तथा साजा तहसील मे 231 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घण्टे के दौरान 06 जुलाई को सवेरे 8 बजे तक की स्थिति मे बेमेतरा तहसील मे 24.4 मि.मी., बेरला मे 52 मि.मी., साजा मे 20 मि.मी., थानखम्हरिया मे 123 मि.मी., नवागढ़ तहसील मेे 42 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि जिले मे खाद-बीज का पर्याप्त भण्डारण कर दिया गया है। किसान अपनी सुविधानुसार इसका उठाव कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *