विक्रम शाह की खबर,,
कुम्हारी। भाजपा कुम्हारी मंडल द्वारा आपातकाल की 50 वी बरसी के रूप मंगलवार को कुम्हारी चौक में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में आज के दिन को काला दिवस के रूप में माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन भारत के इतिहास में आपातकाल लगाई गई थी जिसको लागू करने वाली देश की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी अपने नेतृत्व के बल पर देश को ऐसी परिस्थितियों में लाकर खड़ा कर दिया जिसे लोग आज भी आपातकाल के रूप में याद करते हैं। देश के करोड़ों लोग जेल गए थे और कष्टों के शिकार हुए थे । इसी के विरोध स्वरूप मंगलवार को कुम्हारी भाजपा मंडल द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौक में काला दिवस के रूप में काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने भिलाई चरोदा निगम के पार्षद ललित यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें मुख्य रूप से राम अवतार शर्मा, रामकुमार सोनी ,अवधेश शुक्ला, प्रदीप चतुर्वेदी , कैलाश सोनकर, इमरान रिजवी ,उमाकांत साहू, फिंगेश्वर साहू, रजनीकांत अग्रवाल, थानेश्वर सोनकर, आर के सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे, पार्षद ओंकार प्रसाद मारकंडे, विनोद बंजारे एवं मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
