विधायक एवं कलेक्टर ने किया नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण अंग्रेजी माध्यम से संचालित होगी कक्षाऐं

कांकेर. विधायक शिशुपाल शोरी और कलेक्टर के.एल. चौहान ने आज शिक्षा विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर भवन में आंतरिक विद्युतीकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि उक्त विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक की कक्षाऐं संचालित की जाएगी, जिसके लिए प्राचार्य की पदस्थापना की जा चुकी है तथा अन्य स्टॉफ की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर चौहान द्वारा इस विद्यालय भवन के खिड़की-दरवाजों की मरम्मत, स्टॉफ के लिए टायलेट निर्माण एवं लाईब्रेरी के लिए पूर्व में निर्देश दिये जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा भौतिकी, रसायन एव बायोलॉजी के लिए लैब बनाने, आंतरिक विद्युतीकरण, चेनलिंक फेंसिंग, छात्रों के लिए शौचालय का निर्माण तथा भवन के एक कक्ष में म्यूजियम बनाने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त म्यूजियम में भौतिकी, रसायन एवं बायोलॉजी लैब के पुराने उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो लगभग 70 से 80 साल पुराने हैं और अभी भी अच्छी स्थिति में है।
नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के अवसर पर वन मण्डलाधिकारी अरविन्द पी.एम., जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डे, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विवेक दलेला, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता यू.के. मेश्राम, एसडीओ विग्नेश कुमार, प्राचार्य रचना श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *