गोंड़पेन्ड्री विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

पाटन । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंड़पेन्ड्री में शाला प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, गांव के गणमान्य नागरिक तथा समस्त स्टाफ, समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
उत्सव में परीक्षा वर्ष 2024 में कक्षा नवमीं से बारहवीं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । इसी प्रकार स्टूडेंट ऑफ द ईयर तथा शत् प्रतिशत उपस्थिति हेतु भी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गये। कक्षा नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों को शान द्वारा प्रदत्त निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्यों द्वारा कक्षा बारहवीं मे शत् प्रतिशत व दसवीं मे उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु प्राचार्य डॉ.एस.के. टिकरिहा तथा समस्त स्टाफ सदस्यों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कक्षा समिति के सदस्य श्री अशोक वर्मा द्वारा बोर्ड कक्षा में 95% से अधिक अंक लाने पर ₹1000 का पुरस्कार देने की घोषणा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *