पाटन। संकुल बालक सेलुद विकासखंड पाटन के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला चुनकट्टा में आज शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेलाल सोनवानी विधायक प्रतिनिधि, प्रदीप महिलांगे विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन, नरसिंह साहू अध्यक्ष जन भागीदारी समिति अशोक कुमार सिन्हा संकुल समन्वयक , धनेश्वरी बंजारे प्रधान पाठक एवं समस्त पालकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और मुंह मीठा करा कर निशुल्क पाठ्यपुस्तक , निशुल्क गणवेश का वितरण कर अतिथियों के द्वारा सम्मानित एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे ने उपस्थित माताओ को बच्चों को रोज स्कूल भेजने तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए चर्चा किये। विधायक प्रतिनिधि राधेलाल सोनवानी ने बच्चों को खूब पढ़कर ग्राम और विकासखंड का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। संकुल समन्वयक अशोक कुमार सिन्हा ने बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
चुनकट्टा में नवप्रवेशी बच्चों का विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने तिलक लगाकर किया स्वागत
