तालाब के ऊपर से गुजरे तार से खतरा कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

खबर हेमंत तिवारी

पांडुका /अंचल के सबसे बड़े ग्राम वा कस्बा पांडुका के मुख्य तालाब के ऊपर बिजली की तार झुक गया है जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है लबालब भरे इस पानी के ऊपर तालाब के दोनों पार मे बिजली के खंभा लगा दिए गए हैं और बीच में 11 हजार केबी का तार झूल रहा है।भगवान न करे अगर ऐसे में कभी भी तार टूट जाता है। तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है । कितने लोगों की जान संकट हो सकता है इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता समय रहते अगर विद्युत विभाग यहां से तार नहीं हटाया तो कभी भी घटना घट सकती है। जिसको लेकर गांव के कई लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं पर पांडुका में ही विद्युत भाग का कार्यालय है जहां कनिष्ठ यात्री बैठते हैं ।

यह कहना गलत नहीं होगा अंचल में गांव गांव की समस्या निपटाए जा रहे हैं पर जहां खुद जिम्मेदार बैठे हैं वहां की समस्या कौन निपटाएगा बहर हाल इस बात की जानकारी से विद्युत विभाग है कि नहीं पर कुछ लोग इसकी शिकायत पूर्व में संबंधित विभाग को करने की बात कह रहे हैं । ऐसे में समय रहते देते वीभाग को यहां से तार को नहीं हटाते तब तक खतरा मंडरा रहा है क्योंकि इस तालाब में सैकड़ो लोग रोज स्नान करते हैं और गांव के मुख्य तालाब होने की वजह से यहां बहुत से कार्यक्रम सार्वजनिक और सामाजिक कार्यक्रम स्नान आदि किया जाता है। गांव में बड़े नेताओं की कमी नहीं पर आम जनता की ऐसी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं साथी पंचायत को भी आम जनता से कोई सरोकार नहीं ऐसे छोटे-छोटे समस्याओं को समय रहते हैं।सुलझा लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई बड़ा घटना ना हो।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *