ग्रीष्म कालीन खेल शिविर का हुआ समापन

पाटन. समीपस्थ ग्राम झीट प्रति वर्ष के अनुशार इस वर्ष भी खेल एवम युवा कल्याण विभाग दुर्ग के निर्देशानुशार एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब झीट के तत्वावधान मे 21 दिवसीय गृष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर स्कूल मैदान मे लगाया गया था। गौरतलब है कि यह खेल प्रशिक्षण शिविर 20 मई से प्रारंभ था जो लगभग 1 महीने पश्चात् 23 जून को ओलंपिक दिवस के अवसर पर समापन किया गया ।, इस प्रशिक्षण शिविर मे मे भाग लेने वाले 10-18 वर्ष के सभी खिलाडियों को निशुल्क प्रशस्ति पत्र और स्पोर्ट्स किट का वितरण किया गया । इस प्रशिक्षण शिविर मे लगभग 80 खिलाडियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया इन खिलाडियों को रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर मे शारिरिक शिक्षा विषय अध्ययन कर रहे छात्र चंद्रदेव पटेल, भोजराम् साहू, प्रमोद साहू, मनीष कुमार के द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया, आगे इन्ही प्रशिक्षण प्राप्त खिलाडियों को स्कूल गेम्स, ओपन गेम्स, विश्वविद्यालय खेलों मे भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। पिछले साल इन्ही खिलाडियों मे 30 खिलाडियों ने विभिन्न स्पर्धा मे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधितव् किया था। इस खेल प्रशिक्षण समापन के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ग्राम के वरिष्ठ नागरिक के रूप मे केशव सिन्हा, अंशु रजक, सुदामा ठाकुर, पवन ठाकुर, राजू साहू, रविकान्त कौशिक, खिलेश साहू, तथा क्लब सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *