नशा मुक्ति अभियान के लिए ग्राम पंचायत पतोरा में हुआ कार्यशाला का आयोजन

पाटन। कल्याणी वेलफेयर एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन भिलाई नगर  एवं ग्राम पंचायत पतोरा के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पतोरा को  नशा के खिलाफ जागरूक करके नशा मुक्त ग्राम बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सुखनन्दनसिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने बताया कि हमारे दुर्ग पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया कि किसी भी ब्यक्ति का आदत में शामिल होने के लिए 21 दिन लगता है आज नशा प्रत्येक घर/परिवार  तक पहुच गया है जिससे ब्यक्ति शारीरिक मानसिक रूप से कमजोर हो रहा है इस नशा रूपी दानव को जड़ से जन जागरूकता लाकर खतम करने की जरूरत है,अध्यक्षता  अंजिता गोपेश साहू सरपंच ग्राम पँचायत पतोरा,ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से आह्वान किया कि ग्राम पतोरा के पारा मोहल्ला में जनजागरूकता लाकर ग्राम को नशा मुक्त करने का संकल्प लेना है, विशिष्ठ अतिथि  सुरेश कापसे  वाटर एड, ने कहा कि नशा मुक्ति की सुरुवात घर से करे व बच्चों को नशीले चीज दुकान से लाने के लिए न कहे, विशिष्ट अतिथि  अजय कल्याणी डायरेक्टर कल्याणी सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च आर्गनाइजेशन, नशा मुक्ति केंद्र द्वारा बताया गया कि कल्याणी संस्था द्वारा आगामी दिनों में नशे की अधिकता के कारण कम उम्र में ही नशे की गिरफ्त में आने के कारण आदि विभिन्न बिंदुओं को लेकर अध्ययन का कार्य किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र कुमार साहू ने किया व नशा मुक्ति अभियान के संदर्भ में बताया कि किसी ब्यक्ति की भरा पूरा परिवार को बर्बाद करना है तो परिवार के एक सदस्य को नशे के गर्त में धकेल दो परिवार बर्बाद हो जाता है इस नशा रूपी महिसासुर को ब्यापक रूप से जन समर्थन, जनजागरूकता के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है उक्त कार्यक्रम में  डॉ मनीष दास परियोजना समन्वयक नशामुक्ति केंद्र,  गोपाल खाड़े, प्रीतम साहू,  सुरैया फरहीन,टोमिन साहू अध्यक्ष भारत माता वाहिनी,रूपेंद्र साहू  सहित पँचायत पदाधिकारीगण आँगनबाड़ी कार्यकर्तागण, मितानिन, सक्रिय महिला, स्वच्छग्राही के सदस्यगण,स्व सहायता समूह के सदस्यगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *