पाटन। अमलेश्वर में आयोजित सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा के विराम के बाद कथा स्थल और उसके आसपास कचरे का अंबार हो गया। पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसके लिए आयोजक दुर्ग जिला पंचायत के सभापति मोनू साहू ने खुद ही साफ-सफाई में जुट गए हैं। मोनू अपने सहयोगियों के साथ कथा स्थलों और आसपास फेंके गए दोना पत्तल सहित अन्य सामग्रियों को खुद ही सफाई करने लगे। कचरों को एक जगह पहले एकत्र किया फिर उसे बोरे में भरकर ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जा रहा है। लगभग 55 एकड़ विशाल ग्राउंड को साफ करने में आयोजक मोनू साहू ने अमलेश्वर नगरपालिका से भी सहयोग मांगा है। हर दिन 1.25 लाख भक्तों को भोजन प्रसादी वितरण की वजह से भंडारा वाली जगह पर सबसे ज्यादा साफ- सफाई की जरूरत पड़ रही है।
मोनू साहू ने बताया कि शिवमहापुराण कथा के दौरान हजारों शिवभक्त पंडालों में रुके थे। इसके अलावा हर दिन लाखो शिवभक्तों का आना-जाना लगा रहा। भक्तों के लिए भंडारा पेयजल, बिजली, रहने की सुविधा, शौचालय आदि को सुविधाएं मुहैया करवाई गई। पर्यावरण का भी ध्यान रखते हुए इस आयोजन के बाद पूरी साफ-सफाई के लिये हम अभियान के रूप में कार्य कर रहे है।
