प्रेस वार्ता में सीहोर वाले पं. मिश्रा ने कहा कि लव मैरिज का नहीं लव जिहाद का विरोध
पाटन।अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले ने कहा कि अमलेश्वर का खारून नदी छत्तीगसढ़ का काशी जैसा है। पुराणों में खारून नदी का वर्णन किया गया है। यहां हाटेकेश्वर महादेव स्वयं की विराजमान हैं।
00 मंदिरों के ताले शिव जी खुद ही खुलवा देंगे
अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पं. मिश्रा ने मुगलकाल के दौरान शिवमंदिरों में लगे ताले को खुलवाने के सवाल पर कहा कि जिन मंदिरों में ताले लगे हैं उन्हे खुलवाने का प्रयास हम कर रहे हैं। स्वयं शिवजी इस कार्य को करेंगे।
00 लव मैरिज नहीं लव जिहाद का विरोध
अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कथा में बेटियों से अपने माता-पिता की मर्जी से ही शादी करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारा विरोध लव मैरिज का नहीं लव जिहाद का है। दूसरे धर्म के लोग हमारी सनातनी बेटियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होने कहा कि मूल बात यह है कि बेटी के अनुकूल लड़का होना चाहिए।
00 ऑनलाइन अभिषेक से भक्तों को हुए फायदे
अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने सावन के महीने में ऑनलाइन शिव अभिषेक के महत्व के सवाल पर कहा कि इससे श्रद्धालुओं को बड़ा
फायदा मिला है। ऐसे भक्त भी हैं जो शिवजी का अभिषेक करवाने में बड़ा खर्च नहीं कर सकते। पूजन सामग्री सहित दान-दक्षिणा नहीं दे पाते। ब्राम्हण भी एक ही दिन में दस जगह पूजन के लिए नहीं जा सकते।
00 नक्सलमुक्त करने छत्तीसगढ़ सरकार जुटी है
अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पं. मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त जैसे सवाल पर कहा कि यहां का शासन-प्रशासन नक्सलवाद को खत्म करने के लिए जुटा हुआ है। हमें भी उम्मीद हैं कि भटके हुए युवा फिर से अपने मूल धारा में लौट आएंगे।
00 धर्मातंरण के लिए उसके कारण पर जाना जरूरी
अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने धर्मातंरण के मुद्दे पर कहा कि जो भी धार्मिक आयोजन हमारे होते हैं वे खुले मंच में होते हैं। इस मंच से हम यह संदेश देते हैं कि अपने -अपने धर्म में रहो। जो अधर्मी हैं वे कहीं न कहीं ग्रामीणों को सनातन धर्म से तोड़कर ले जाते हैं। हम कहते हैं कि एक सनातनी धर्मातंरण करने क्यों मजबूर हुआ इसका कारण जानना जरूरी है। एक सनातनी दूसरे सनातनी की मदद करें तो यह नौबत ही नहीं आएगी।
00 उपायों पर बोले महराज कि विश्वास ही इलाज
अंतर्राष्ट्रीय शिवमहापुराण कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने उपायों के सवाल देते हुए कहा कि शिवमहापुराण में कहीं भी चमत्कार का वर्णन नहीं आया है। केवल भगवान शिव पर विश्वास पक्का होता है और इससे भक्त को उर्जा उत्पन्न होती है कि हमने जल चढ़ाया, बेलपत्ती खाई इसलिए मेरा रोग दूर होगा ही। उन्होने कहा कि हम पहले ही कथा में कहते आएं है कि यदि कोई बीमारी है तो पहले डॉक्टर हो दिखाओ वे भी शिवजी का ही एक रूप हैं। शिवजी को चढ़ा बेलपत्र व जल औषधि के रूप में ले रहे हैं।
00
00
