समर्पण शिव महापुराण कथा सुनने आये एक व्यक्ति की मौत…कई लोग हुए डिहाईड्रेशन के शिकार

पाटन। अमलेश्वर में आयोजित समर्पण शिव महापुराण कथा स्थल में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां पर कथा सुनने आए कई श्रोता कै दस्त सहित डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। वहीं कई बुज़ुर्गों को ब्लड प्रेशर की समस्या भी आ रही है। ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य अमला का मानना है की पानी की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। अमलेश्वर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए अस्थाई कैंप पर आज दो दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। वहीं एक बुजुर्ग की मौत होने की खबर आ रही है। साथ ही साथ एक महिला को कै-दस्त के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट रिफर किया गया है।

अमलेश्वर के कथा स्थल पर आज कथा सुनने धरसीवा के 70 वर्ष तीरथ राम साहू पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा आज अमलेश्वर में कथा स्थल के बाजू में ही बने अस्थाई हेल्थ कैंप में दो दर्जन से अधिक लोग इलाज करा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *