सर्व ब्राह्मण समाज शहर में नियुक्तियां

रायपुर, समाज कार्यालय छत्तीसगढ़ सदन कैलाशपुरी में शहर कार्यकारिणी की संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में विप्र नगर तथा अमलेश्वर परिक्षेत्र के उपस्थित समाज सेवियों को शहर में निम्नानुसार पदों पर नियुक्त किया गया– सचिव चंद्र कुमार शर्मा, संगठन सचिव नरेंद्र कुमार चौबे तथा अरविंद घर दीवान, प्रचार सचिव शिवेश धार दीवान, कैलाश कुमार, दयानंद मिश्रा, सांस्कृतिक मंच सचिव विनीत दुबे । अध्यक्ष ललित मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जिसका हर्ष ध्वनि और तालियो की गड़गड़ाहट के साथ उपस्थित पदाधिकारियो ने स्वागत किया एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *