सेजस कुम्हारी में ग्रीष्मकालीन शिविर संम्पन्न, बच्चों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

कुम्हारी। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मिडिल और प्राइमरी के बच्चों को योगा, इंडोर गेम जैसे- केरम, शतरंज, बेडमिनटन का प्रशिक्षण दिया गया| बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट ड्राइंग, पेंटिंग, रंगोली के माध्यम से नई-नई कलाकृति और चित्रकारी सिखाई गई इसमें साथ ही विद्यालय में स्पेशल गेस्ट कुमारी अपूर्वा साहू (भरतनाट्यम ओलंपियाड 6 वर्ष कोर्स खैरागढ़ यूनिवर्सिटी ) को बुलाया गया था, जिन्होंने भरतनाट्यम की आधारभूत नृत्य कला बच्चों को सिखाया। कक्षा पांचवी से लेकर नवमी तक की बालिकाओं ने इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन प्राइमरी और मिडिल की शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *