कलेक्टर का तरीघाट दौरा,पंचायत में चल रहे कार्यो की समीक्षा किया,,, ग्रामीणों ने बिजली कटोती होने की शिकायत पर विभाग को सुधारने के दिये निर्देश

पाटन—दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने तरीघाट पंचायत का दौरा किया, जहां उन्होंने ने पंचायत मे चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की, कलेक्टर महोदय ने सबसे पहले अपने चीर परिचित अंदाज में अधिकारियों की क्लास ली,सबसे पहले सचिव की कामो की जानकारी ली जिसके बारे मे सरपंच सहित ग्रामीणों ने संतुष्टि जाहिर की, पटवारी को सप्ताह में पंचायत में उपस्थित होने को कहा,वहीं ग्राम सेवक के काम में लापरवाही बरतने के लिए जमकर फटकार लगाई, तथा उन्हें जवाब तलब किया, ग्रामीणों ने बिजली कटौती से हलाकान होने की शिकायत की ततपश्चात पाटन कनिष्ठ यंत्री को इस समस्या को हल करने एसडीएम पाटन को निर्देशित किया,ग्रामीणों ने तरीघाट से रानीतराई रोड खस्ता हालत होने की जानकारी दी,तब कलेक्टर महोदय ने आम जनता को आश्वासन देकर कहा कि सड़क मार्ग का काम बहुत जल्दी शुरू कराया जाएगा, वहीं सरपंच से गौठान के बारे मे पूछताछ की, वृक्षारोपण कि तैयारियां का जाएजा लिया,इस मौके पर जनपद सदस्य मीराबाई सिन्हा,सरपंच अशोक साहू,सचिव ज्ञानचंद चक्रधारी, उपसरपंच नंदनी बाई गोस्वामी, पंचगण प्रकाश सिन्हा, गंगा राम,मुकेश,तोमन सहित नरेश सिन्हा, मनोज, मनीष सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *