पंडित प्रदीप मिश्रा का अमलेश्वर में 27 से 2 जून तक शिवमहापुराण कथा

पाटन। राजधानी रायपुर से लगे हुये पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमलेश्वर में 27 से 2 जून तक हटकेश्वर शिवमहापुराण का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के आचार्य अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा होंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर 12 मई को आयोजन स्थल में भूमिपूजन किया गया। अभी से राजधानी रायपुर सहित अमलेश्वर में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगने शुरू हो गये हैं। इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक मोनू साहू ने news24carate की टीम से चर्चा के दौरान बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा में अब तक का सबसे विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। लोगों को गर्मी से राहत के लिये कूलर पंखा का विशेष व्यवस्था की गई है। कलश यात्रा में 11 हजार से अधिक माता-बहनों द्वारा सिर में कलश धारण कर देवी-देवताओं का आह्वान किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के सभी समाज प्रमुखों द्वारा अपनी सहभागिता प्रदान करने आयोजको को आश्वासन दिया जा रहा है। जिससे आयोजकों के मनोबल बढ़ा है।
आपको बता दें शिवमहापुराण के आयोजन को लेकर पाटन क्षेत्र के साथ -साथ दुर्ग,भिलाई एवं राजधानी रायपुर भगवान शिव की भक्ति में डूब गया है। बताया जा रहा है-पिछले 2 साल से आयोजनकर्ताओं द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा से समय को लेकर संपर्क किया जा रहा था। जिन्हें अब जाकर अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके चलते वे अपने आपको सौभाग्यशाली मान रहे हैं। और उस शुभ घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आयोजन को लेकर कथा स्थल में विशाल डोम का काम तेजी से चल रहा है। बाहर से आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जमीन समतलीकरण, पीने की पानी व रुकने की व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है।
इस विशाल आयोजन के लिए 5 हजार से 10 कार्यकर्ताओं की लंबी टीम लगेगी। जिसके लिए लोेग प्रतिदिन लोग संपर्क कर जुड़ते जा रहे हैं। रायपुर-दुर्ग से लोग शिव की भक्ति में डूबने को आतुर होते जा रहे हैं। जो आयोजकों को शक्ति प्रदान करता जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजक मोनू साहू (सभापति जिला पंचायत दुर्ग),पवन खण्डेलवाल, विशाल खण्डेलवाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *