खरीफ फसल की क्षति पूर्ति राशि और बीमा राशि प्रदाय में अनियमितता को लेकर सभापति राहुल टिकरिहा ने उपसंचालक को सौंपा ज्ञापन…

बेमेतरा—जिला पंचायत सभापति एवं अंकुर समाज सेवी संस्था के प्रदेश संयोजक राहुल योगराज टिकरिहा ने उप संचालक एम.डी. मानकर को बेमेतरा जिला के किसानों की विभिन्न समस्या से अवगत कर निराकारण करने के लिए ज्ञापन सौपा।

सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुए खरीफ फसल में जारी की जाने वाली क्षति पूर्ति राशि में भारी अनियमितता और पूर्व में धान (रबी फसल) के लिए जारी बीमा राशि किसानों को प्रदान नहीं की गई है। जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग करते हुए फसल क्षति और बीमा अनुरूप राशि प्रदान करने की मांग की।

जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने ज्ञापन में कहा है कि बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुए खरीफ फसल में जारी की जाने वाली क्षति पूर्ति राशि में भारी अनियमितता पाई जा रही है। महोदय जी आपसे आग्रह है कि इसकी जांच कर उचित कार्यवाही करते हुए राशि प्रदान करें।

श्री टिकरिहा ने कहा कि पूर्व में धान (रबी फसल) के लिए किसान साथियों द्वारा बीमा कराई गई थी। फसल के नुकसान हो जाने के बाद राजस्व विभाग द्वारा फसलों का मूल्यांकन किया गया। लेकिन फसल नुकसान की बीमा राशि किसानों को प्रदान नहीं की गई है। बेमेतरा जिला के अनेक गॉव में बीमा राशि प्रदान के नाम पर खाना पूर्ति की गई है, कई गांव ऐसे है जहां के एक भी किसान को बीमा की राशि नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *