व्यवसायिक शिक्षा की जागरूकता हेतु गाँव गाँव जाकर दी जा रही है जानकारी

पाटन। व्यावसायिक प्रशिक्षको द्वारा नवीन शिक्षा नीति के तहत व्यवसायिक शिक्षा की जागरूकता हेतु गाँव गाँव जाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है ।शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय केसरा के व्यवसायिक प्रशिक्षक भारत भूषण साहू द्वारा गाँव गाँव जाकर लोगों को व्यवसायिक शिक्षण के महत्व को बता कर प्रेरित किया जा रहा है। वह केसरा स्कूल मे मीडिया एंड इंटरटेनमेंट् के प्रशिक्षक हैं। वह इस जगरुकता के माध्यम से मीडिया सेक्टर मे विधार्थी कैसे अपना भविष्य बना सकते हैं इन चीजों के बारे मे बता कर उन्हे उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्ग दर्शन भी करा रहे हैं। यह कार्य वे केसरा स्कूल के प्राचार्य श्री वी.पी. कुंभकार एवम इंडस के राज्य समन्वयक श्री आदित्य पिल्ले और श्री बृजेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन मे किया जा रहा हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *