नल जल योजना के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे है,,

पाटन,,ब्लाक मुख्यालय से मात्र 4 किलोमीटर दूर ग्राम में नल जल योजना के कारण दुर्घटना हो रही है गांव के रहवासियों को परेशानी हो रही है     

  ग्राम पंचायत में नल जल योजना का क्रियान्वयन हो रहा है लेकिन पाइप लाइन बिछाने का कार्य अत्यंत धीमी है जिससे लोगो को इस गर्मी में घर घर नल का लाभ लोगो को नहीं मिल पाएगा नल जल योजना अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने गड्ढे खोदे गए है उसे भरा नहीं गया है सोनपुर ग्राम मुख्य स्थल जान्हा बाजार लगता है लोग  सब्जी के लिए जाते है उसी स्थल में बच्चे भी खेलते है यह जगह सोनपुर से सिपकोन्हा  मुख्य मार्ग  होने के  कारण भी लोगो की समस्या बढ़ गई है रोज  छोटी दुर्घटना हो रही है बच्चे तो खेलते खेलते चोटिल तो होही रहे है बड़े भी वाहन सहित दुर्घटना का शिकार हो रहे है ग्राम के बुजुर्ग रामू राम चक्रधर,पूर्व जनपद सदस्य संतराम, ग्राम के यूवा कृष्णा निषाद बताए है की नल जल योजना का ठेकेदार पाइप लाइन  बिछाने 20 दिन से गड्ढा खोद कर छोड़ दिया है जिससे दुर्घटना हो रही है ठेकेदार के कर्मचारी को बार बार निवेदन करने के बाद भी खतरनाक  गड्ढे को भरा नहीं जा रहा है जिसके कारण बच्चे बूढ़े घायल हो  रहे है ग्राम वासियों ने एस डी एम के पास शिकायत करने की बात कही है सरपंच पति,सचिव,संबंधित विभाग के अधिकारी ने फोन नही उठाया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *