शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी की शपथ ग्रहण संपन्न एवं सम्मान समारोह में किया 100 लोगों का सम्मान

पाटन,,,नव उदित शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी संस्था के द्वारा प्रांतीय पदाधिकारीयों की शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह राजधानी रायपुर 11 मई को वृंदावन भवन में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि की आसंदी पर उपकार चंद्राकर प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्षता मीर अली मीर प्रख्यात साहित्यकार एवं विशेष अतिथि चंद्रशेखर परगनिया श्रीमती तरुणा साहू आरपीएफ निरीक्षक पंडवानी गायिका, बलराम डहरिया पवन डहरिया समाजसेवी एवं मचसंचालक समिति दुर्ग, डॉक्टर टिकेंद्र पटेल , ललित पटेल, तारेंद्र चंद्राकर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा वंदना एवं स्वागत भाषण से शुरू हुआ। संस्था के संस्थापक ,संयोजक एवं समस्त अतिथियों द्वारा वार्षिक कैलेंडर विमोचन किया गया ।संस्था के महासचिव विरेंद्र कुमार साहू के द्वारा संस्था की प्रतिवेदन का वाचन किया गया साथ ही संस्था की विजन और मिशन से भी अवगत कराया गया। संयोजक परसराम साहू सर जी के द्वारा संस्था की कार्य योजना को सुचारू रूप से बनाने एवं सफल संचालन से संबंधित जानकारी को विस्तार पूर्वक दिया गया।संस्था के संस्थापक संजय कुमार मैथिल के द्वारा भी सम्मान समारोह संबंधी बातें बताई गई की समाज में अच्छे कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का हर वर्ष सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष श्रीमती मीना भारद्वाज के द्वारा अध्यक्षीय भाषण में विभिन्न तरह के गतिविधि संचालित हो रहे हैं उसे गतिविधि का विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। संस्था की सलाहकार आदरणीय मोहित कुमार शर्मा सर जी के द्वारा भी संस्था से संबंधित बातें बताया गया।प्रांतीय शपथ ग्रहण के तत्पश्चात सम्मान समारोह में विभिन्न जिलों से आए हुए शिक्षक शिक्षिकाओं एवं समाज सेवियों को अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम की संचालन संजय मैथिल ,मीना भारद्वाज, विरेंद्र कुमार साहू, पुष्प लता पटेल , सुचित्रा सामंत सिंह ,मिथिला जायसवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आभार संस्था के संयोजक परसराम साहू के द्वारा किया गया। इस प्रकार कार्यक्रम में महेश जायसवाल, भूपेंद्र साहू, वर्षा जैन, मधु देवांगन,वर्षा हरिहरनी, मधु देवांगन मेहतर देवांगन महादेव जायसवाल , तुलसी साहू, योगेश्वर , मनीष साहू,सभी उत्साहित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *