राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर होगा कार्यालयों लोकार्पण,गोबर खरीदने के लिये चौबे की अध्यक्षता में बनाये कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कीमत होगी तय

रायपुर। निगम-मण्डलों की नियुक्ति को लेकर राजीव भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्षगण और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्षगण की महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहे।

कांग्रेस की बैठक के ठीक बाद एक पत्रकारवार्ता हुई जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी शामिल हुए। जिसमें ये घोषणा हुई कि रायपुर में 20 कांग्रेस कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। और किसानों के गायों के लिए गौठान की व्यस्था और तेज़ी से की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर कार्यालयों के लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस अब गरीब कल्याण योजना को और तेज़ी से बढ़ाया जाएगा। अधिक से अधिक भूमि पूजन कराया जाएगा ताकि हर इलाके में कांग्रेस के कार्यालय हो।गोबर खरीदने के लिए रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में जो कमेटी बनाई गई है उसकी रिपोर्ट आने के बाद गोबर की कीमत तय की जाएगी। इस योजना से उन लोगों के हाथ में पैसा जाएगा जिनके पास कुछ नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *