2024 के लोकसभा आने वाले चुनाव परिणाम को पचा नही पा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश की जनता को दिग्भ्रमित करने में लगे हुए है -राजेश ठाकुर

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सहज व सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लोकप्रिय, ऊर्जावान, कर्मठ, व जननेता संघर्षशील उमीदवार आदरणीय राजेन्द्र साहू (पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग) को कांग्रेस के पंजा निशान पर बटन दबाकर आशीर्वाद प्रदान कर जिताने का आवाह्न।

पाटन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कट्टर समर्थक, एंव पाटन विधानसभा के कांग्रेस नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगातार (AICC) कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो को लेकर झूठ बोल रहे हैं, पहले मुस्लिम लीग की छाप बता रहे थे, जब वो नहीं चिपका तो अब दूसरा जुमला बोलना शुरू कर दिया है कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति और पैसा लेकर बाँट देगी। निरंकुश बड़बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बेतुकी बात, निरर्थक व एक कोरा झूठ है। AICC अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मैनिफेस्टो में ऐसा कहीं नहीं लिखा है, ना कांग्रेस ने ऐसा करने का कभी कोई इरादा दिखाया है, देश मे ग़रीबी हटाने व मिटाने और लोगों की भलाई के लिए ना किसी भारतीय की संपत्ति ली जाएगी, ना किसी की आय कम करेंगे, ना किसी के ज़ेवर गहने लेंगे। बदलाव सही नीतियों से करेंगे। सफलतम भारत के लिए लंबी लकीर खींचेंगे। जो विकसित भारत के निर्माण करेगा। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डंके की चोट पर यह कहा है कि हम देश के युवाओं, महिलाओं, गरीब वर्ग, पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों और यहाँ तक कि सामान्य वर्ग के ग़रीबों को ही केंद्र बिंदु बनाकर ऐसी नीतियाँ, कार्य योजना बनायेंगे जिससे आज हाशिये पर, बीजेपी व मोदी सरकार के द्वारा प्रताड़ित हो रहे यह लोग मुख्यधारा का हिस्सा बन सकें। जिससे इनके हाथ में संसाधन आये, इनके हाथ में सत्ता की चाभी आये, सरकार उनके विकास के लिए कार्य कर रही हैं, सर्वहारा वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही हैं ऐसा उन्हें लगना चाहिए।

कांग्रेस नेता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में – आज देश में भयंकर आय असमानता है। कोई लाखों और करोड़ों की बात कर रहा है, तो देश का गरीब 200 और 300 रूपये की दैनिक मज़दूरी के लिये भी संघर्षरत है। जब कांग्रेस ने इस असमानता को दूर करने का संकल्प लिया तो हमारे देश के प्रधानमंत्री ने इस पर आपत्ति जतायी। आज वर्तमान में ज़रूरत थी कि प्रधानमंत्री मोदी देश की गरीब जनता को अपने 10 सालों का हिसाब देते, लेकिन मोदी जी ने जब ग़रीबों के लिये कुछ किया ही नहीं, तो फिर बताने के लिये कुछ है ही नहीं। शायद इसीलिए मोदी जी झूठ बोलने और गुमराह करने पर उतारू हैं। आज BJP के 10 साल का अन्यायकाल हम सबके सामने है। BJP आज हमारे देश को इस कगार पर ले आई है कि ग़रीबों और अमीरों के बीच खाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। भारत एक ऐसा देश बन गया है जहां 1% लोगों के हाथ में 40% संपत्ति है, जहां सिर्फ़ 22 लोगों के पास इतना पैसा है जितना हमारे देश के 70 करोड़ जनता के पास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP सरकार ने पिछले 10 सालों में गरीबों को प्रताड़ित किया है, उन्हें लूट कर अपने अमीर दोस्तों की तिजोरियाँ, व जेब भरीं हैं। देश के सबसे ग़रीब लोगों की मूल ज़रूरत जैसे आटा, दही, दवाई, पढ़ाई आदि पर भी GST लगाया है। इस सुनियोजित लूट के माध्यम से इतना GST लगाया है कि इस देश की सबसे गरीब 50% आबादी GST का 64% पैसा दे रही है।

▪️ इस देश में आज हर घंटे दो किसान और दो युवा आर्थिक तंगी से मजबूर होकर आत्महत्या कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जिस फ्री राशन का दंभ भरते हैं, जब वही लोग रोज़गार माँगते हैं तो वो मुँह क्यों फेर लेते हैं ? देश की बदहाली का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज भारत की 20% आबादी को मात्र ₹46 रोज़ पर गुजर बसर करने को मजबूर कर दिया गया है। तानाशाही PM नरेंद्र मोदी जहां अपने दोस्त को एक के बाद एक एयरपोर्ट दे देते हैं, वहीं इस देश के युवा और गरीब को ट्रेन में टॉयलेट के अंदर भेड़ बकरी की तरह ठूँसा जाता है। कोरोना काल का वो ख़ौफ़नाक मंजर आज भी दिल दहला देता है जब याद आता है कि कैसे मोदी सरकार ने इस देश के ग़रीबों को चिलचिलाती धूप में चलाया, ऑक्सीजन और इंजेक्शन के लिये जनता को दर दर भटकाया। आज 50,000 से ज़्यादा युवाओं ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों से अपना नाम बढ़ती आर्थिक तंगी के कारण कटा दिया, आज गरीब जनता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और पौष्टिक आहार दे पाने में असमर्थ है, इसीलिए स्कूल एनरोलमेंट में गिरावट और कुपोषण में बढ़ावा हुआ है, सत्ता के मद में डूबे मोदी जी को शायद अपने 8500 करोड़ के जहाज़ में, 20 लाख का सूट पहने हुए, 1.5 लाख का कलम जेब में लगाये और 1.5 करोड़ का चश्मा लगाए भले गरीबी ना दिख रही हो लेकिन आज पूरे भारत देश की जनता इनके कार्यप्रणाली से बेहद हताश हो चुकी हैं, एवं निराश व परेशान हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री ठाकुर ने आगे कहा कि- 7 मई को दुर्ग लोकसभा में मतदान होना है जिसमें, कांग्रेस पार्टी के समर्थित, सहज व सरल, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लोकप्रिय, ऊर्जावान, कर्मठ, व जननेता संघर्षशील उमीदवार आदरणीय राजेन्द्र साहू को कांग्रेस के पंजा निशान पर बटन दबाकर आशीर्वाद प्रदान करने का आवाह्न भी किया ताकि प्रचंड बहुमत श्री राजेन्द्र साहू जी को प्राप्त हो ताकि वह भारतीय संसद लोकसभा में हमारे दुर्ग जिले की आवाज बन सके साथ ही श्री ठाकुर ने कहा कि – हमारे देश के निरंकुश व स्वेच्छाचारी PM नरेंद्र मोदी जी, आप पूरा दम लगा कर झूठ बोलिये, ग़रीबों के ख़िलाफ़ जो साज़िश करनी है कीजिए, AICCअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जन कल्याणकारी योजनाओं पर भ्रमित करना है, कीजिए – फिर भी हमारी कांग्रेस पार्टी पूरी ईमानदारी से, पूरी लगन से और पूरी शिद्दत से इस भयावह आर्थिक असमानता को सही नीतियों से ठीक करके ही दम लेगी, कांग्रेस नेतृत्व का संकल्प है कि हम ग़रीबों को मुख्य धारा में लाकर ही मानेंगे, और इसके लिए ना किसी की संपत्ति ली जाएगी, ना किसी की आय कम करेंगे, ना किसी के ज़ेवर गहने लेंगे। बदलाव सही नीतियों से होता है, लगातार मोदी जी की तरह जिनके फेंकने और कांग्रेस के खिलाफ़ झूठ बोलने से नहीं।, जून में 2024 लोक सभा चुनाव परिणामस्वरूप पद से त्यागपत्र देने के लिए तैयार रहिये। क्योंकि जनता अब आपकी दोहरे चरित्र को पहचान चुकी हैं।, सत्ता के मद में चूर मोदी, भाजपा, व सत्ता पक्ष के विरोध में मतदान कर, उन्हें सत्ता से बाहर जाने का रास्ता दिखलाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *