खबर हेमंत तिवारी
राजिम : थाना क्षेत्र राजिम के ग्राम दूत कईयां गांव में बीते 4 दिनों पहले गांव के शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए तोड़फोड़ के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और हिंदू समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नेशनल हाईवे 130 सी राजिम में विरोध प्रदर्शन कर चक्काजाम किया । हिंदू संगठनों का आरोप है कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस घटना के 4 दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।और इस कु कृत्य में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए ।इस मांग को लेकर लगभग 3 घंटे तक मार्ग जाम किया गया ।तथा प्रशासन और पुलिस के समझाइस के बाद प्रदर्शन खत्म किया गया

।साथ ही जिला प्रशासन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।तो वही इधर हिंदू संगठन के नेताओं ने तय किया है कि अगर 12 मई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो दोबारा उग्र प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं।बता दे कि ग्राम दूतकईयां गांव के इस शिव मंदिर में आसमाजिक तत्वो ने की तोड़फोड़ कर शिव लिंग व नंदी को किया खंडित किया था।हाला की ग्रामीणों ने राजिम थाना मामला दर्ज कराया था और आक्रोषित ग्रामीणों ने पर तहसीलदार और पुलिस। को मंदिर को क्षति पहुंचाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग थी पर समय पर कार्यवाही नहीं होते देख आज 3 घंटे का चक्का जाम किया गया था।

