नगर पालिका कुम्हारी ने विभिन्न माध्यमों से किया मतदाताओं को जागरूक ।

कुम्हारी। लोकसभा चुनाव के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया । जिसमें कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा बढ चढ़कर हिस्सा लिया गया। रैली के अंत में मतदान की शपथ भी दिलाई गयी। रैली में राकेश साहू, शरद कुमार सिंह, हरि किशन पावरिया, संजय आइच, अविनाश देवांगन, सपना यादव, सुधा वर्मा, अल्का, दीप्ति, संजू , संगीता, अनिल, नीलीश, लल्ली , रवि, मोनिका, तेजेंद्र, नीतिन, केशव आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बङे तरिया में दीपोत्सव मना कर लोगों को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *