- पूर्व मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल भी सघन जनसंपर्क कर रहे*
पाटन विधानसभा में दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू के लिए पाटन के कांग्रेस कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर प्रचार प्रसार कर रहे है। मंगलवार को कला जत्था कार्यक्रम के माध्यम से पाटन विधानसभा के ग्राम ठाकुराइनटोला, सिपकोन्हा, भनसुली( के),सोनपुर, मटिया, गुजरा, पंदर, छाटा, अचानकपुर, ढौर,महकाकला, महकाखुर्द,मुडपार,चुनकट्टा, पतोरा में प्रचार किया गया। इस मौके पर पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,अश्वनी साहू, पुर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, जयश्री वर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी, जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे,युगल किशोर आडिल,संतोषी तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि मंहगाई आज चरम पर है जनता मंहगाई से त्रस्त है। भाजपा सरकार आने के बाद ₹400 का गैस सिलेंडर ₹1000 पार हो चुका है ।दस साल में विकास बताने के लिए कुछ भी नहीं है। सिवाय कांग्रेस को कोसने के जनता मंहगाई व भ्रष्टाचार से समान्य ढंग से जीवन यापन करने में भी कठिनाई महसुस कर रही है।
मौके पर प्रमुख रूप से देवकुमार निषाद, अजय सिंगौर, दिनेश साहू, संतराम कुर्रे, सालिक साहू,किरण चन्द्राकर, उत्तम बघेल,प्रभात वर्मा,ईश्वर बंजारे,बंसी लाल,कृष्णकुमार,ओम प्रकाश वर्मा,सरिता, सालिक वर्मा, हेमलाल वर्मा, मनीष पटेल, योगेश वर्मा, अर्जुन परमार,श्यामलाल साहू ,चंपा लाल यादव, सुरेन्द्र गायकवाड, लोचन यादव,अजय राजपुत, नरेश श्रीवास, अशोक साहू,अखूनी साहू, भूषण सोनवानी, उपस्थित थे ।
