पतोरा में 1008 कलश शोभायात्रा के साथ शुरुवात हुई कर्मा महोत्सव

  • महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं-रमशीला साहू
  • प्लास्टिक उपयोग न करने का दिया संदेश


सेलूद। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव ,भामाशाह जयंती का आयोजन 20 एवं 21 अप्रेल को ग्राम पतोरा में आयोजित की गई है। कार्यक्रम की शुरुवात 1008 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई। समाज की महिलाओं द्वारा सिर में कलश धारण कर सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। कलश यात्रा की अगुवाई तहसील उपाध्यक्ष सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू,उषा साहू ने किया।
कलश यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग उपाध्यक्ष दिव्या कलिहारी ,विशेष अतिथि चन्द्रिका साहू थी।
मुख्यअतिथि रमशीला साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा भगवान ने सबसे ज्यादा सहनशील महिलाओं को बनाया है। माता कर्मा का पूरा जीवन त्याग और तपस्या से भरा हुआ था।माता कर्मा ने अपने साहस और भक्ति से पूरे साहू समाज को संकट से उबारा। महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि देश नहीं, प्रदेश में भी महिलाएं अलग-अलग क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है।


1008 दीपक से होगी महाआरती
रविवार को सुबह 10 बजे 1008 दीपक के साथ कृष्ण-कर्मा की महाआरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे कर्मा महोत्सव के मुख्य अतिथि दोपहर 12 बजे से प्रथम सत्र में कर्मा महोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन,प्रमुख अतिथि तामध्वज साहू पूर्व गृहमंत्री छ.ग. शासन,अध्यक्षता दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन,विशेष अतिथि राजेंद्र साहू वरिष्ठ सलाहकार जिला साहू संघ दुर्ग, जागेश्वर साहू पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन, अश्वनी साहू पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग,मोनू साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग होंगे।होंगे।
वर वधु को आशीर्वाद देने पहुचेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम अरपा पाटन की रंगारंग प्रस्तुति होगी। दोपहर 2 बजे बारात स्वागत होगा। शाम 4 बजे से आशीर्वाद समारोह के अतिथियों का आगमन ,स्वागत व अतिथि उद्धबोधन ,आशीर्वाद समारोह होगा । सहित्य वेदांताचार्य सुकृतसामूहिक विवाह एवं आशीर्वाद समारोह के मुख्य अतिथि । मंच संचालन खेमलाल साहू,कमलेश्वरी साहू ने आभार डॉ गुलाब साहू ने किया।
विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,प्रमुख अतिथि अरुण साव उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ,विशिष्ट अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग,विशेष अतिथि डा. दयाराम साहू पूर्व विधायक गुंडरदेही,दीपक ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष छ ग हस्तशिल्प बोर्ड, राजेश साहू कार्य. अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, खिलावन साहू उपाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ, कृष्णा साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, पोषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग शहर,पुसउराम साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, श्यामलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमधा, चंद्रभूषण साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ भिलाई – चरोदा, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रुपचन्द साहू जनपद सदस्य अंजिता गोपेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा, घनश्याम साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत पतोरा होंगे।
प्लास्टिक उपयोग न करने का दिया संदेश…..
प्लास्टिक के इस्तेमाल से धरती पर प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। प्रदूषित वातावरण विभिन्न प्रकार की बीमारियों के साथ-साथ कई समस्याओं को भी जन्म देता है। इसलिए प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक जरूरी है। साहू समाज द्वारा दो दिवसीय आयोजन में भोजन व्यवस्था एवं पानी मे सिंगल यूस्ड प्लास्टिक का उपयोग नही किया जा रहा है। नई पहल की संयोजिका श्रद्धा साहू और उसकी टीम के द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण की लिये जागरूक करने प्लास्टिक का उपयोग नही करने का निवेदन किया जा रहा है।

मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, अश्वनी साहू,लालेश्वर साहू,महासचिव खेमलाल साहू,गंगादीन साहू,धनराज साहू, दिलीप साहू, महेंद्र साहू,किशन हिरवानी,डॉ सुरेश साहू,,किशोर साहू,देवनारायण साहू, डॉ गुलाब साहू,हरीशंकर साहू,टेस राम साहू,विमला साहू, ,लालजी साहू,शशिभूषण साहू,गोपेश साहू,गायत्री साहू,रघुनंदन साहू,कोमीन साहू,त्रिवेणी साहू,चांदनी साहू,रामनारायण साहू, मनीष साहू,उषा साहू,रविशंकर साहू,डुलेश्वर साहू,पारखत साहू,अंजीता साहू,खेमिन साहू,बलराम साहू,सुकेश्वर साहू,प्रेमलता साहू,दिव्या साहू, भुनेश्वरी साहू, चांदनी साहू,अर्जुन साहू जागेश्वरी साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *