भिलाई। एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स गजेटेड आफिसर्स आफ छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारीयों एवं अधिकारियों की वेतन वृद्धि जारी रखने की मंजूरी पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने बताया कि शासन के वित्त विभाग द्वारा विश्व महामारी कोरोनावायरस के कारण उपजे आर्थिक हालात से निपटने हेतु मितव्ययिता के नाम पर राज्य के कर्मचारीयों एवं अधिकारीयों की दो वार्षिक वेतन वृद्धि 1जुलाई 2020 तथा 1 जनवरी 2021से विलंबित किए जाने के आदेश 27 मई को जारी किए थे। विगत एक माह से एसोसिएशन ने विभिन्न स्तर पर इस आदेश को निरस्त करने मांग रखी तथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने एक जुलाई को एसीएस वित्त से भेंट कर उक्त आदेश को निरस्त करने की मांग रखी थी।
एसीएस वित्त ने संगठनों को अवगत कराया था कि इस पर निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे, अतः आज फेडरेशन की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने वेतन वृद्धि जारी रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का एसोसिएशन आफ इंजीनियरिंग एंड पोलीटेक्निक कालेज टीचर्स (गजेटेड आफिसर्स) आफ छत्तीसगढ़ के सभी में आभार व्यक्त करते हैं।
