शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोंड़पेन्ड्री में नया सत्र प्रारंभ

पाटन। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंड़पेन्ड्री में कक्षा नवमी, दसवीं एवं बारहवीं की कक्षाएं प्रारंभ की गयी । विद्यालय की बुक बैंक से विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया ।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस.के.टिकरिहा ने विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश में निरंतर अध्ययन करने तथा परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने तथा मूल्य परक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया l शिक्षकों द्वारा लक्ष्य की प्राप्ति के संबंध में उचित मार्गदर्शन देकर प्रोत्साहित किया गया गया l प्राचार्य डॉ. एस. के. टिकरिहा एवं स्टाफ के श्रीमती कुकड़े, मारकंडे, चंदानन, साहू , बघेल नायक, तिर्की, देवांगन , चौधरी , ताम्रकार एवं पाणी मैडम तथा निषाद सर ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया ।

ग्रामीण चंद्रिका कश्यप एवं होरी लाल वर्मा ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर कक्षा 9वी एवं 11वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *