तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी नही बनेगा यह मेरी गांरटी–नीलकंठ ठाकुर

छुरा@@@@@छग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष, गरियाबंद के जिला अध्यक्ष व वर्तमान जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि इस बार वयोवृद्ध, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री नही बन पायेगा यह मेरी गारंटी है कहा। मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री नही बन पाने के अनेको कारण गिनाते हुए कहा कि भाजपा के गारंटी वाला नारा था कि बहुत हुआ, महंगाई की मार अब के बार मोदी सरकार। महंगाई कम नहीं हुई ,नही हुई बल्कि और बड़ गयी। दूसरा नारा सबका साथ, सबका विकास।हुआ नही हुआ।सभी के खाते में 15 लाख रुपये आये,नही आये। नोटबंदी से नकली नोट व आतंकवादी बंद हुआ, नही हुआ। किसानों की आय दुगुनी हुई, नही हुई। सौ स्मार्ट सीटी बना, नही बना। प्रत्येक वर्ष देश के दो करोड़ बेरोजगारो को नौकरी मिली, नही मिली। किसानो को उनके उत्पादन में एम एस पी मिली। नही मिली। जैसे अनेक पूर्व की गारंटी पूरी नही हो पायी है। देश की जनता जान जान चुकी है धोखा की गारंटी वाला सरकार नही चुना है। यह जुमलों और झूठों की सरदार वाली पार्टी है। अब तो पार्टी से बडा़ हो गया है मोदी जी। जो अब पार्टी, भाजपा की गारंटी न कह कर झूठा मोदी के नाम से गारंटी दे रहा है। पूरे देश में इंडिया गठबंधन का माहौल हैं। चुनाव के मद्दे नजर इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी यह तय है । मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नही बनपा रहे हैं यक्ष गारंटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *