ओदरागहन में मनाई गई परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव

  • माँ कर्मा के बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर


पाटन।परिक्षेत्रीय साहू संघ बेल्हारी द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन ग्राम ओदरागहन में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में समाज की महिलाओं द्वारा विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में युवक-युवती ढोल ताशे की थाप पर जमकर थिरके। कार्यक्रम स्थल में कलश शोभायात्रा पहुंचने के बाद समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की आरती पूजा की गई।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग ने कहा संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करे। तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ग्राम पतोरा में आयोजित कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह में शामिल होने न्यौता दिया एवं कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तहसील साहू संघ पाटन द्वारा 21 बिंदुओं का अध्यादेश लाया गया है।


कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा हिन्दू धर्म को छोड़कर दूसरे धर्म को अपना रहे है इस बात पर चिंता जरूर करें। अगर धर्म ही नही बचेगा तो समाज की कल्पना करना संभव नही है।
महासचिव खेमलाल साहू ने लगातार बढ़ रहे अंतरजातीय विवाह पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और समाज की पाठशाला में शामिल होने के लिये पालकों को प्रेरित करें।
इस मौके पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का समाज द्वारा सम्मान किया गया। महिला मानस मंडली अरौद द्वारा मानस गायन एवं महिला महाभारत पंडवानी पैरी द्वारा पंडवानी ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


मंच में पूर्व अध्यक्ष अश्विनी साहू,धनराज साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,मोनू साहू,किशोर साहू,महेंद्र साहू, हरिशंकर साहू,किशन हिरवानी,कमलेश्वरी साहू,चांदनी साहू सहित अन्य मंचस्थ थे।
स्वागत भाषण परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टेसराम साहू ने दिया। मंच संचालन छगन साहू,तरुण साहू ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जोगीराम साहू,जीवधन साहू,भूमिका गंजीर,कोमिन साहू,यशवंत साहू,नारद साहू,नूतन साहू,टीकाराम साहू,नरेंद्र साहू,किरण साहू,सतरूपा साहू,पुरुषोत्तम हिरवानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *