ग्राम कातरो (उतई) की कुंवारी माता की आस्था को देखने पहुंच रहे है प्रतिदिन सैकड़ों भक्तजन


रोशन सिंह@ उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कातरो में एक 23 वर्षीय बालिका कुमारी माता विनेश्वरी साहू चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर जमीन पर लेटकर अपने पेट पर ज्योति कलश रखकर माता रानी की सेवा भक्ति कर रही है और ऐसे ही .9 दिनों तक मातारानी की सेवा भक्ति करते रहेगी । बताया गया कि ये बालिका नवरात्रि पर दूबी का रस पीकर उपवास रहती है ।अपने क्षेत्र के लिए खुशहाली सुख – शांति व भाईचारा एकता की कामना के लिए करती है।आस पास के ग्रामीण उक्त बालिका के माता दुर्गा के प्रति अगाध आस्था का दर्शन करने उसके घर रोज सैकड़ों भक्त आ रहें हैं। उसके माँ ने बताया कि बचपन से ही इसके ऊपर माता रानी आना शुरू हो गया था उसके बाद से लगातार घर में पूजा पाठ किया जाता है। 9 दिन तक लगातार सेवा भजन किया जाता हैं।उनके माता के प्रति अगाध प्रेम को देखने के लिए दुर्ग जिला के ही नही छग प्रदेश के महाराष्ट्र मध्यप्रदेश अलावा अन्य प्रांत के लोग भी दर्शन करने आते है।कई लोगो की मनोकामना भी पूरी हुई है जिसके चलते उनके निवास स्थल ग्राम कातरो में जहा पर वे लकड़ी के पाट पर लेटकर नवरात्रि पर्व पर सीने में नव दिन तक जोत ज्वारा प्रज्वलित किए रहती है वहा उनके अन्नय भक्तो द्वारा मनोकामना ज्योति कलश भी प्रज्वलित करते है जिनके देख रेख लिए उनके भक्त अन्य ग्रामों से आकर रुक कर सेवा करते है।नवरात्रि पर्व के अलावा,प्रति दिन भी लोग दर्शन लाभ करने पहुंचते है।माता रानी की ऐसा सेवा,त्याग,तपस्या को देखते हुए उनके भक्त उन्हे कुंवारी माता की उपाधि दिए है,ग्राम कातरो दुर्ग जिला से मात्र 21 किलो मीटर की दूरी पर एवं उतई नगर पंचायत से मात्र 6 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *